आज हीटवेव, कल से 9 तारीख तक मिलेगी राहत

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज रविवार को एक बार फिर कोल्हान समेत झारखंड का अधिकांश जिलों में मानो अंगार टपक रहे हो। सभी जिले 40 डिग्री के पार रहे हैं। इनमें कई जिले हिटवेव के चपेट में रहे। सुबह होते ही धूप की तापिस लोगों को परेशान करता रहा। जबकि दोपहर तक सड़के सूनी होने लगी। शाम तक लू के थपेड़ों से लोग हलकान महसूस कर रहे थे। सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, बोकारो का 44.9, पूर्वी सिंहभूम का 43.7 डिग्री, गढ़वा का 43.6, पाकुड़ 43.6 पलामू 43.5 पश्चिम सिंहभूम 43.2, गोड्डा 42.7, जामताड़ा 42.7, देवघर 42.1 डिग्री सेल्सियस किया गया।

कल सोमवार से झारखंड वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत

Sunrise Enclave

रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि कल 6 मई, सोमवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। यही स्थिति कमोबेश झारखंड के कई जिलों में रहेगी जो करीब 9 मई तक असर रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---