Advertisement 2

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश:काशी में मणिकर्णिका घाट डूबा, छत पर अंतिम संस्कार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है।

यह भी पढ़े : उद्धव और राज ठाकरे ने कहा- हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं:अगर मराठी के लिए लड़ना गुंडागर्दी, तो हम गुंडे हैं

यूपी में काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के ज्यादातर शवदाह वाले प्लेटफार्म गंगा नदी में डूब गए हैं। शवों का अंतिम संस्कार घाट की छत पर करना पड़ रहा है। आसपास के छोटे मंदिर भी जलमग्न हो चुके हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है।

राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे सामान्य से 137% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव हाेने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version