---Advertisement---

आज से कोल्हान सहित कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, 30 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

By Annu kumari

Published :

Follow
Monsoon reached Kerala 8 days before the scheduled time

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क:झारखंड में 30 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा, प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई तक राज्य में बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश होगी, तो वहीं कई जगहों पर उमस भरी गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 29 मई को संथाल परगना के सभी जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है।

इसके अलावा 30 मई को गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा रांची के भी कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न इलाकों गर्जन के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हुई। हजारीबाग में सबसे अधिक 65.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. बीते 24 घंटे में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. जबकि गुमला जिले का तापमान सबसे कम 21.6 डिग्री सेसी दर्ज किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---