---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद में 44 साल बाद चुनाव: 22 में से 11 वार्ड आरक्षित

By Aditi Pandey

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। जहां तक जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव की बात करें तो यहां 44 साल के बाद अब चुनाव होगा।पूर्व में जहां जुगसलाई को नगरपालिका के तौर पर जाना जाता था, बाद में यह जुगसलाई नगर परिषद हो चुका है। जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

ये भी पढे : January में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी

जुगसलाई नगर परिषद के तहत कुल 22 वार्ड में से 11 वार्ड को आरक्षित घोषित किया गया है। इसके तहत वार्ड नंबर 1, 5, 6, 7, 9, 10, 11 अति पिछड़ा वर्ग 1 के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड संख्या 13, 14, 18 को पिछड़ा वर्ग 2 के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 2, 3, 4, 8, 12, 15, 17, 19, 20, 21, 22 को अनारक्षित सीट घोषित किया गया है। इसमें से महिलाओं के लिए 9 सीट आरक्षित है। जिसमें वार्ड संख्या 6, 9, 10, 13, 15, 19, 20, 21 और 22 महिला आरक्षित सीट होगी।

यानी वार्ड संख्या 6 और 10 में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 की महिला ही चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं वार्ड संख्या 13 में पिछड़ा वर्ग 2 की महिला ही चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 15, 19, 20, 21 और 22 में सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---