सोशल संवाद/डेस्क : मुंबई में 15 जनवरी को हो रहे बीएमसी चुनाव के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से सांसद Hema Malini जब अपना वोट डालकर पोलिंग बूथ के बाहर पहुंचीं, तो एक बुजुर्ग नागरिक ने उन्हें रोक लिया और चुनाव व्यवस्थाओं पर खुलकर नाराजगी जताई। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और तेजी से वायरल होने लगा।

ये भी पढे : Veer Pahariya और Tara Sutaria Breakup Rumours: एक्टर का cryptic post हुआ वायरल
सुबह से लाइन में खड़े बुजुर्ग ने जताया गुस्सा
जमनाबाई नारसी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर Hema Malini मीडिया से बात कर रही थीं। तभी एक लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग ने ऊंची आवाज में बोलते हुए कहा कि वह सुबह 7:30 बजे से लाइन में खड़े हैं। बुजुर्ग के अनुसार दो घंटे इंतजार के बाद वे वोट डाल पाए। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी, और लोगों को अकेले संघर्ष करना पड़ रहा था।
बुजुर्ग का सीधा आरोप था कि आम मतदाता की सुने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा, यहां ना कोई पूछने वाला है, ना किसी को जवाबदेही की चिंता है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और स्थानीय अधिकारियों पर भी टिप्पणी की। बुजुर्ग की शिकायत यह थी कि नेता और सेलिब्रेटी वोट देकर तुरंत लौट जाते हैं, जबकि आम लोग घंटों धूप में लाइन में इंतजार करते रहते हैं।
Hema Malini ने सुनी बात, शांत रहीं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बुजुर्ग की आवाज तेज होने लगी तो Hema Maliniजुर्ग की बात काटी नहीं और न ही बहस की। उन्होंने पूरे समय शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश की।कई लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि Hema ने गुस्से में प्रतिक्रिया न देकर संयम दिखाया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि एक सांसद के रूप में उन्हें अपनी तरफ से बुजुर्ग को आश्वासन देना चाहिए था।
यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्ग शख्स के साथ सहानुभूति जताते हुए कह रहे हैं कि चुनावों के दिन इस तरह की बदइंतजामी कई जगह दिखाई देती है और शिकायत करना गलत नहीं है।दूसरी ओर, कुछ लोग हेमा का पक्ष लेते हुए कह रहे हैं कि मौके पर किसी भी तरह की टकराव की स्थिति को टालना ज्यादा समझदारी होती है। एक यूजर ने लिखा कि अगर वह बहस करने लगतीं तो मामला और बिगड़ सकता था।
बीएमसी चुनाव 2026: आंकड़े और अपेक्षाएं
महाराष्ट्र में गुरुवार को कुल 29 नगर निगमों में मतदान हो रहा है। इन चुनावों में मुंबई सबसे ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि बृहन्मुंबई नगर निगम देश की सबसे अमीर स्थानीय निकाय मानी जाती है। बीएमसी का वार्षिक बजट करीब 74 हजार करोड़ रुपये का बताया जाता है, इसलिए मतदान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। राज्यभर में 893 वार्डों पर लगभग 3.48 करोड़ मतदाता अपने उम्मीदवारों को चुन रहे हैं। शाम 5:30 बजे तक मतदान जारी रहेगा। कई राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए यह चुनाव मुंबई में सत्ता संतुलन तय करने वाला माना जा रहा है।
सेलिब्रिटी भी कर रहे अपील
Hema Malini सहित कई बॉलीवुड सितारे मतदान केंद्र पहुंच चुके हैं। इससे पहले सुनील शेट्टी, अलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नाना पाटेकर जैसे नाम भी मतदान कर चुके हैं। सभी सेलिब्रिटी ने जनता से अपील की है कि वे घरों से बाहर निकलें और वोट दें।










