Dr Abhishek Child Care

CH एरिया में तेज रफ्तार बाइक हादसा: डिवाइडर से टकराने पर युवती की मौत, युवक गंभीर

By Sanjana Das

Published :

Follow
CH एरिया में तेज रफ्तार बाइक हादसा: डिवाइडर से टकराने पर युवती की मौत, युवक गंभीर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढे : दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मृतका की पहचान एंजेल गुड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं घायल युवक की पहचान केल्विन लकड़ा के रूप में हुई है, जो बिरसानगर का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब एक बजे एंजेल गुड़िया और केल्विन लकड़ा बाइक से शहर में घूमने निकले थे। दोनों जब सीएच एरिया स्थित आर्मी कैंप के पास पहुंचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों को उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं केल्विन लकड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना आखिर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए आसपास के साक्ष्य और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठा सवाल

सीएच एरिया में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरे को उजागर किया है। पुलिस लगातार वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती रही है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के कारण सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator