Responsive Full Width Slider

दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

By Sanjana Das

Published :

Follow
दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /आदित्यपुर : दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में दो युवकों ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, लेकिन यह लापरवाही एक की जान पर भारी पड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आदित्यपुर स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

यह भी पढे : JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का 17वां दिन: वार्ता फेल, विधानसभा घेराव के लिए रांची में जुटे हजारों छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक टाटा-छपरा ट्रेन में सवार थे। उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। इसी जल्दबाजी में उन्होंने आदित्यपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन से नीचे गिर गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक युवक की तब तक मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जॉयचंडी का रहने वाला था मृतक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाला युवक जॉयचंडी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह आदित्यपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था। घटना की जानकारी उसके परिजनों और रिश्तेदारों को दी जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रेल पुलिस कर रही मामले की जांच

आरपीएफ के मुताबिक, शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि दोनों युवक दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

रेल पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है और दोनों युवकों की पहचान समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जल्दबाजी से होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही नीचे उतरें या उसमें सवार हों।

रेलवे यात्रा के दौरान कुछ सेकंड की जल्दबाजी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। आदित्यपुर की यह घटना यात्रियों के लिए भी एक बड़ा सबक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट