---Advertisement---

महिला कैदी के यौन शोषण पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला कैदी के यौन शोषण पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में एक महिला कैदी के यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय व जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत में मामले की सुनवाई 22 मई को वेकेशन कोर्ट में सुबह नौ बजे होगी।

यह भी पढे : नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय में 100वें छात्र का नामांकन, उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सम्मानित

महिला कैदी से जुड़ी खबर मीडिया में आने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने डालसा की टीम को जांच का आदेश दिया था। इसके बाद झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना की देखरेख व न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में गठित टीम, जिनमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डालसा सचिव, महिला एलएडीसी चीफ समेत अन्य महिला एलएडीसी को शामिल किया गया था।

इस टीम ने केंद्रीय कारा पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि जेल के किसी भी वार्ड में शिकायत पेटी नहीं थी। इस पर जेल अधीक्षक को सभी वार्ड में शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया गया। पीड़िता, जेल पीएलवी और जेल चिकित्सक का बयान भी दर्ज किया। जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट झालसा को भेजी गयी थी। इस मामले में रांची जिला प्रशासन और जेल आईजी की ओर से गठित टीम भी जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version