---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Himanshu Singh Murder Case: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Himanshu Singh Murder Case: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: चर्चित Himanshu Singh हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढे : झारखंड को ₹99,639 करोड़ के निवेश की बड़ी सौगात, 14 ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

जानकारी के मुताबिक, राहुल दुबे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ शुरू की। जांच टीम उससे हत्या के समय उसकी मौजूदगी, कथित भूमिका और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।

इधर, शहर में यह चर्चा भी तेज है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और संभावित एनकाउंटर की आशंका के चलते राहुल दुबे ने सरेंडर किया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट