‘हिम्मत है तो…’, गौतम गंभीर के ‘भगोड़े’ वाले ट्वीट पर आया जवाब

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आईपीएल के 43वें मुकाबले में विराट कोहली के साथ हुई झड़प के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर और बीजेपी सांसद ट्विटर पर पत्रकार रजत शर्मा से भिड़ गए हैं। हाल ही में विराट कोहली के साथ हुए गंभीर के विवाद पर रजत शर्मा आरसीबी के स्टार बल्लेबाज को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद गंभीर ने ट्वीट करते हुए इस पत्रकार का नाम लिए बिना जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अब रजत शर्मा ने गंभीर के इस ट्वीट का जवाब दिया है। उनका कहना है कि हिम्मत है तो मेरा नाम लेकर बोलो।
रजत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘लॉकडाउन के दौरान चुनाव क्षेत्र से भागा हुआ आदमी एक नायक के रूप में दिखने के लिए बहुत उत्सुक है, जो वह अपने खेल के दिनों में नहीं कर सका। तुम ही थे जो क्रिकेट से भागे और अब दूसरों को कायर कह रहे हो।

रजत शर्मा ने कार्यक्रम में कहा था कि सांसद बनने के बाद गंभीर का अहंकार बढ़ गया है। उन्हें विराट की लोकप्रियत कितना परेशान करती है, यह मैदान पर दिख गया। विराट ऐसे प्लेयर हैं, जो हमेशा अग्रेसिव रहते हैं। वह किसी भी तरह की नॉनसेंस को बर्दाश्त नहीं करते।

इसलिए उन्होंने गंभीर को बराबर का जवाब दिया। कुल मिलाकर गंभीर ने जो किया, वो स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ है। ना ही यह एक पूर्व खिलाड़ी और ना ही एक सांसद को शोभा देता है। ऐसी घटनाओं से क्रिकेट का नुकसान होता है और यह नहीं होना चाहिए था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---