Dr Abhishek Child Care

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया हिंदी दिवस, प्रतियोगिता आयोजित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे काव्य पाठ प्रतियोगिता , मुहावरे का प्रयोग कर नाटक प्रतियोगिता इत्यादि हुए । नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक माधुरी कुमारी, और रेखा कुमारी गोप ने अपना योगदान दिया और काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विनय सिंह शांडिल्य की भूमिका अग्रणी रही। छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

उक्त अवसर पर प्रभारी प्राचार्या रचना रश्मि ने सभी उपस्थित लोगो को हिन्दी दिवस की शुभकामनाऐ देते हुए संविधान में लिखित हिन्दी से जुङे तथ्यो पर चर्चा कीं साथ ही हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को हिंदी दिवस की महता तथा इसकी उपयोगिता पर छात्रों का ध्यान इंगित कराया। कार्यक्रम का संचालन बी. एंड की छात्रा यज्ञसैनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिल्पी कुमारी द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator