---Advertisement---

होली को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Holidays of police personnel cancelled होली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: होली के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. शुक्रवार को आइजी अभियान माइकल राज के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि होली के मद्देनजर जिलों में पुलिस बल की कमी नहीं होनी चाहिए. त्योहार के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी सामान्य छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: 42,464 सहिया कर्मियों को होली से पहले लंबित प्रोत्साहन राशि मिलेगी

केवल अति आवश्यक या विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिलेगी. जैसे- गंभीर बीमारी या परिवार में आपात स्थिति होने पर ही अवकाश मिलेगा. होली के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी. गश्त बढ़ायी जायेगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version