सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में गृह रक्षक के 1259 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया चल रही है. भर्ती के लिए मिले आवेदनों में कई में त्रुटियां पायी गयी हैं. इन त्रुटियों में सुधार के लिए 3 जून तक का समय दिया गया है. भर्ती के लिए कुल 22,262 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से जांच के दौरान 4,422 आवेदन त्रुटिपूर्ण पाये गये हैं.
यह भी पढे : स्पीच थेरेपिस्ट समेत 754 भर्तियां
जिला प्रशासन ने 18 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर इन त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी कर दी थी. 1 जून 2026 तक 4,422 त्रुटिपूर्ण आवेदनों के विरुद्ध कुल 1,235 आपत्तियां ही प्राप्त हुई हैं. प्रशासन ने उन सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है, जिनका नाम त्रुटिपूर्ण सूची में है. वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करायें, ताकि वे चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें. जिला प्रशासन ने आवेदकों को अपनी त्रुटियां सुधारने और दावा आपत्ति दायर करने के लिए 19 मई से 3 जून तक का समय दिया है.









