Advertisement 1
Advertisement 2

राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, दो आयरन लदे ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, दो आयरन लदे ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित डीवीसी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढे : सरायकेला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा आयरन लदा ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके भीतर बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनबिला गांव निवासी चक्रधर गिरी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया, जो प्राथमिक उपचार के लिए चाईबासा रवाना हो गया।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। मृतक का शव फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में रखा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator