---Advertisement---

Netflix पर ट्रेंड कर रही हॉरर फिल्म ‘Death Whisperer’, सच्ची कहानी और रिकॉर्ड कमाई

By Aditi Pandey

Published :

Follow
horror film 'Death Whisperer' is trending on Netflix

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर के प्रेमियों के लिए Netflix पर अब ‘Death Whisperer’ फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। थाईलैंड की इस फिल्म ने साल 2023-24 में सिनेमाघरों में तहलका मचाया और अब भारत में भी नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav चेक बाउंस केस: 5 करोड़ का कर्ज, 6 महीने की सजा और तिहाड़ में आत्मसमर्पणकीवर्ड

फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 1972 में ग्रामीण थाईलैंड में एक किसान परिवार की बेटी याम एक रहस्यमय बीमारी का शिकार होती है। इसके बाद याम को एक काले कपड़ों वाली भूतिया महिला और रहस्यमय आवाज़ “टी योड” का सामना करना पड़ता है। परिवार का सबसे बड़ा बेटा याक (पूर्व सैनिक) खौफनाक ताकतों का मुकाबला करने घर लौटता है।

‘Death Whisperer’ ने थाईलैंड में लगभग 115 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बनाए। यह थाईलैंड की पहली IMAX हॉरर फिल्म भी बनी। भारी सफलता को देखते हुए इसके सीक्वल Death Whisperer 2 को 2024 में रिलीज किया गया।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में नदीच कुगिमिया, रत्तावडी वोंगथोंग और डेनिस जिलिंचा कैप्पुन शामिल हैं। निर्देशक Taweewat Wantha ने इस सच्ची घटना को पर्दे पर जीवंत किया। यह फिल्म हॉरर प्रेमियों के लिए सच्ची डरावनी कहानी का अनोखा अनुभव लेकर आई है और नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---