Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के ‘हौसलाअफ़ज़ाई’ समारोह में मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान सम्मानित

By Sanjana Das

Published :

Follow
अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के 'हौसलाअफ़ज़ाई' समारोह में मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान सम्मानित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चाईबासा : अंजुमन इस्लामिया चाईबासा द्वारा आयोजित वार्षिक “हौसलाअफ़ज़ाई” विद्यार्थी सम्मान समारोह में मैट्रिक, इंटर, कंप्यूटर, सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढे :साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश

इसी अवसर पर चक्रधरपुर के मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बैरम खान को मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में बैरम खान ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता को अंतिम मंज़िल नहीं, बल्कि नई शुरुआत मानते हुए निरंतर ज्ञान अर्जित करने, अच्छे चरित्र, इंसानियत और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्य और अच्छे संस्कार विकसित करने की अपील की।

बैरम खान ने अंजुमन इस्लामिया चाईबासा द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज व देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator