सात्वा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर लाभ लिया – आनन्द बिहारी दुबे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सात्वा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर सात्वा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बिरसानगर: बिरसा नगर प्रखंड अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 6 ज्ञान दीप स्कूल के समीप सामुदायिक भवन जमशेदपुर में सातवें निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 93 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही।

यह भी पढ़े : पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल:मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला

Sunrise Enclave

स्वास्थ्य शिविर में ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 196 लोगों की  जाँच कर दवा एवं चिकित्सा सलाह  गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, ह्रदय रोग, ECG, PFT जाँच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शिशुरोग, कान, आँख सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं।

चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री मंडल अध्यक्ष गुरु पदो गोराय, जिला प्रवक्ता कुमार गौरव,  रानी राव, सन्नी सिंह,  हरिहर प्रसाद, सुशील घोष, स्वामी बाबा, सरा तिर्की जी, सुकुर साहब, चार्ल्स एंथनी, सचिन सिंह, शत्रुघ्न सिंह विनोद पांडे एवं अन्य गणमानणय सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें ।

चिकित्सक के टिम में हृदय रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ महिला रोग विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं कान नाक और गले के विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि आमजनता के सहायतार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन फार्म भरने का शिविर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी एवं मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लगातार लगाने का क्रम जारी रहेगा एवं हमारी कोशिश रहेगी की समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक यह व्यवस्था हम पहुंच सके ताकि सभी लोग स्वस्थ और निरोग जीवन जी सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट