Dr Abhishek Child Care

देश के लाल शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान को शत शत नमन – काले

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में उन्हें याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा करतार सिंह सराभा को अपने शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके शौर्य एवं बलिदान की मार्मिक गाथा आज भी भारतीयों को प्रेरणा देती है और देती रहेगी।

यदि आज के युवा सराभा के बताये हुए मार्ग पर चलें, तो न केवल अपना, अपितु देश का मस्तक भी ऊँचा कर सकते हैं। ऐसे क्रांतिकारियों की जीवन से आज की युवा पीढ़ी को मातृभूमि की रक्षा की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश की आज़ादी हेतु करतार सिंह सराभा जी ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की एक अलग ही लौ जला दी थी। देश हमेशा अपने नायक, क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा की स्‍मृतियों को संजोकर रखेगा।

इस कार्यक्रम में रामकेवल मिश्रा, जसवंत सिंह भोमा, पप्पू राव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरुण कुमार, सतिंदर सिंह रोमी, लखिंदर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, प्रमिला शर्मा, किरन सिंह, बंदना नामता, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, ममता कपूर, ममता साहा, सावित्री देवी, नमिता उपाध्याय, संध्या रानी महतो, शुक्ला हलदर, सीता देवी, सुनीता सिंह, बबली सोनम, मंताशा खान, गौहर खान, कुसुम लता देवी, सोनी सिंह एवं अन्य सैकड़ों युवाओं ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version