जमशेदपुर जू में बाघ के 3 शावकों का जन्म, 19 अक्टूबर तक नाम सुझाने का मौका

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर जू में बाघ के 3 शावकों का जन्म, 19 अक्टूबर तक नाम सुझाने का मौका

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) में बाघ के तीन शावकों का जन्म हुआ है। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। इनका जन्म 23 सितंबर 2026 की सुबह बाघिन सुनैना से हुआ। शावकों के पिता रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से चिड़ियाघर लाया गया था।

यह भी पढे : पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पंजीकरण पोर्टल बनाने की मांग , प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

चिड़ियाघर प्रबंधन ने शावकों की शुरुआती देखभाल और स्वास्थ्य की निगरानी के बाद इसकी जानकारी साझा की है। तीनों शावकों की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं।

एक शावक को लगी थी चोट

पहली बार मां बनी सुनैना से अनजाने में एक मादा शावक को चोट लग गई थी। चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने तुरंत उपचार कर घाव पर टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उसका वजन करीब 1.8 किलोग्राम है और वह खतरे से बाहर है।

वहीं, अन्य दोनों शावक स्वस्थ हैं। नर शावक का वजन लगभग 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन करीब 2.53 किलोग्राम है। डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है। CCTV कैमरों के जरिए भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

तीनों शावकों के नाम सुझाने की अपील

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने लोगों से तीनों शावकों के नाम सुझाने की अपील की है। इच्छुक लोग प्रत्येक शावक के लिए एक-एक नाम सुझाकर WhatsApp या मैसेज के जरिए +91 9438291637 पर भेज सकते हैं।

चिड़ियाघर की ओर से गठित टीम तीन सबसे अच्छे सुझावों का चयन करेगी। चुने गए विजेताओं को चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश पास और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

19 अक्टूबर तक भेज सकते हैं नाम

नाम सुझाने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 है। चिड़ियाघर प्रबंधन को उम्मीद है कि जमशेदपुर के लोग इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके जरिए लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ने और बाघ परिवार के नए सदस्यों के नामकरण में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version