---Advertisement---

मैं राजकुमार श्रीवास्तव, 45 वर्षों से पार्टी में सक्रिय, पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रभारी हूं

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भौतिक रूप से मुझे किसी तरह का दायित्व नहीं दिया गया फिर भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहा हूं, आज मुझे ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी में कुछ आदर्शवादी कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया गया है, कुछ लोग जो केवल पद पाने की उद्देश्य से पार्टी में आ रहें हैं उनका सम्मान दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता जो जमीन स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करते रहे हैं उपेक्षित रह जाते हैं इससे हम जैसे पुराने कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है।

ये भी पढे : सोनपुर में बनेगा ईस्टर्न इंडिया का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ

पार्टी के कार्यक्रमों के संदर्भ में गलत गलत सार्वजनिक टिप्पणी देते हैं ऐसे लोग को कभी भी कार्य नहीं देना चाहिए फिर भी उन्हें कार्य देकर सम्मानित किया जाता है, ऐसी स्थिति में पुराने कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं कई अधिकारी आते हैं तो कार्यकर्ताओं को मिलने जुलने से भी रोका जाता हैं, पार्टी में ऐसे में घोर हताशा की स्थिति है, जहां तक सामान्य कार्यकर्ता नहीं जा सकते वैसे जगह पर कार्यक्रम आयोजित की जाती है, ओर निष्ठावान कार्यकर्ता को जाने से रोक दिया जाता है, पहले नेता या पदाधिकारी किसी जिला में प्रवास करते थे तो कार्यकर्ता के घर में उनका नाश्ता भोजन होता था परंतु आज के समय में बड़े बड़े होटल में उनके नाश्ता, भोजन व ठहरने को व्यवस्था की जाती है। ओर सामान्य कार्यकर्ता को उनसे मिलने पर रोक लगा दी जाती है जिसके कारण 2019 से पार्टी की स्थिति झारखंड में दिन प्रतिदिन नीचे की और जा रही है।

निष्ठावान कार्यकर्ताओं में घोर निराशा का माहौल है। माननीय अटल जी कहते थे जो नए 10 चले जाए लेकिन हमारा पुराना एक भी कार्यकर्ता नहीं टूटना चाहिए आज उनकी बातों की भी उपेक्षा की जा रही है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे है ओर धन दौलत से परिपूर्ण लोगो को पार्टी में तर्जीह दे रहे है। अतः निवेदन पूर्वक मैं राज कुमार श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्व एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे राहा हूँ, आप सभी से निवेदन है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार करे मैं आपके इस सहयोग के लिए सदा आभारी रहूंगा। कमल फूल हमारे हृदय में निवास करती है इस संदर्भ में आप से जो मार्गदर्शन हमे प्राप्त होगी उस से हम प्रसन्न रहेंगे।

वर्तमान समय में मानगो नगर निगम का चुनाव हो रहा है जो नीतिगत रूप से गैर राजनीतिक चुनाव है राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर यह चुनाव नहीं हो रहा है। आसन्न चुनाव में हमारी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव मेयर पद की प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है वह भी विगत 30 वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रही है।

आज आप लोगो के द्वारा यह निर्देश दिया जा रहा है कि मैं अपनी पत्नी का साथ छोड़ दूँ यह अनुचित आदेश मानने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं। नामांकन के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया। चुनाव में इस पार्टी के द्वारा जिन पदाधिकारियों को दायित्व दी गई वे भी हमसे मिलना उचित नहीं समझे राष्ट्रीय महामंत्री मुख्यालय अरुण कुमार सिंह का आगमन भी जमशेदपुर में हुआ ओर हमारे घर से सो गज की दूरी पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का कार्यालय खुला जिसमें माननीय राष्ट्रीय महामंत्री उपस्थित थे फिर भी वे 4 वर्ष से भाजपा में कार्य कर रहे नीरज सिंह के पत्नी के चुनाव में उपस्थित हुए लेकिन 45 वर्ष से कार्य कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ता राज कुमार श्रीवास्तव से मिलना उचित नहीं समझे।

जनता मतदाता एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सोचने का समय आ गया है कि पार्टी के द्वारा क्या यह उचित कार्य किया गया। मैं इस घोर उपेक्षा के कारण पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version