मैंने अपने नाम पर कोई सड़क या स्टेडियम नहीं बनवाया – ममता बनर्जी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से कई स्कीमों के लिए फंड न जारी किए जाने पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने भवानीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे किसी पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। ममता ने कहा कि मेरे नाम पर कोई स्टेडियम या फिर रोड नहीं है। ममता बनर्जी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को 100 दिनों के काम के बाद भी पेमेंट नहीं मिल पा रही है।

ममता ने कहा, ‘हमें मनरेगा के लिए फंड नहीं मिल रहा है। पीएम आवास और सड़क योजना के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से फंड अटका है। उन्होंने कहा दुर्गा पूजा के एक आयोजन में कहा कि हम सद्भाव और धार्मिक एकता का संदेश दे रहे हैं। हम विभाजनकारी राजनीति नहीं करते। यहां किसी से भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता और सभी को साथ लेकर चलते हैं। पूरी दुनिया ही वैश्विक ग्राम है। मैं अपनी जन्मभूमि से प्यार करती हूं। इसलिए मैं ज्यादातर चुप ही रहती हूं और किसी भी नेता पर निजी हमले नहीं करती। उन्होंने कहा कि यह धरती तो संस्कृति, एकता और सद्भाव की है। यही वह धरती है, जहां से आजादी का संघर्ष शुरू हुआ था। सीएम ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में बंगाली और सिख समुदाय ने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया था।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---