---Advertisement---

IBPS PO 2025: आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए 28 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

By Annu kumari

Published :

Follow
Government job: Recruitment for 5208 posts of PO and MT in IBPS;

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/ डेस्क: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब 28 जुलाई 2025 तक का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर सकते सकते हैं।एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट 12 अगस्त 2025 निर्धारित है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता::

आईबीपीएस पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से केवल ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता का अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvjun25/ पर जाकर या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

अगले माह होगा प्रीलिम एग्जाम आईबीपीएस पीओ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन अगस्त 2025 माह में प्रस्तावित है। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। मेंस एग्जाम अक्टूबर 2025 माह में प्रस्तावित है। अंत में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट/ इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस भर्ती के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 5208 पदों नियुक्तियां की जाएंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---