Don't Click This Category

भाजपा जीत गई तो 2024 के बाद देश में नहीं होंगे चुनाव, सूरत बस झांकी है-पूरा देश अभी बाकी है – संजय सिंह

सोशल संवाद/दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी ने देशवासियों को भाजपा से देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील की है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में अगर भाजपा और नरेंद्र मोदी जीत गए तो फिर इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने गुजरात के सूरत की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा देश से संविधान को खत्म करने की शुरुआत सूरत से कर चुकी है। सूरत में कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया और चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। आज तक के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई सत्ताधारी दल बगैर चुनाव के जीती हो। सूरत बस एक झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। सत्ता में आते ही ये लोग बाबा साहब के संविधान, आरक्षण, वोट का अधिकार खत्म कर देंगे और आरएसएस के संविधान से देश को चलाएंगे। इससे पहले ये लोग चंडीगढ़ में वोटों की बेईमानी करते हुए कैमरे में रंगेहाथ पकड़ा गए थे। संविधान खत्म करने के लिए ही भाजपा के उम्मीदवार और नेता 400 सीटें मांग रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा द्वारा संविधान बदलने की साजिश करने पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत के लोकतंत्र को किस तरह से खत्म करने की कोशिश की गई है और ऑपरेशन लोटस चला कर किस तरह से अलग-अलग सरकारों को गिराने की कोशिश की गई है, इसका जीता जागता उदाहरण पूरे देश के सामने है। उन्होंने कहा कि अब जो सूरत से शुरुआत हुई है, वो इस बात का संकेत है कि पिछले 10 साल में ऑपरेशन लोटस चलाकर भाजपा ने अलग-अलग राज्य सरकारों को तोड़ा, विधायकों को तोड़ा और खरीदा, सरकारों को गिराया, लेकिन 2024 के बाद इस देश में चुनाव नहीं होगा। सूरत से इसकी शुरुआत हो चुकी है। सूरत तो इसकी झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव खत्म कर देगी। संजय सिंह ने देश के 140 करोड लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह आपका अंतिम चुनाव है। इसके बाद आपको वोट करने का अधिकार नहीं मिलेगा।

संजय सिंह ने कहा कि आज से पहले कभी भी यह नहीं सुना गया था कि सत्ताधारी पार्टी बगैर मतदान के लोकसभा का चुनाव जीत गई हो। पहले कभी भी बगैर वोट डाले, बगैर चुनाव हुए कोई सत्ताधारी पार्टी चुनाव नहीं जीती है। सूरत में न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि सभी दलों के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का भी पर्चा खारिज कर दिया गया और चुनाव से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी को प्रमाण पत्र पकड़ा दिया गया। 2024 के बाद पूरे देश में ऐसा ही होने जा रहा है। केवल दिखावे के लिए एक संविधान होगा, जो आरएसएस का नागपुर का संविधान होगा। नागपुर के संविधान में आरक्षण की व्यवस्था नहीं होगी, किसानों के अधिकार की बात नहीं होगी, महिलाओं और युवाओं के रोजगार और सुरक्षा की बात नहीं होगी। देश में आरएसएस का संविधान होगा और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म किया जाएगा। आरक्षण और चुनाव को खत्म कर दिया जाएगा।

सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के इतिहास को देश की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव नहीं कराया। यहां कांग्रेस की सरकार तोड़कर गिरा दी और अपनी सरकार बना ली। इन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चुनाव नहीं कराया और जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का छापा मरवा कर, भय दिखाकर चुनाव नहीं कराया और सरकार तोड़कर अपनी सरकार बना ली। गोवा में भाजपा की मात्रा 13 सीट थी। इसके बावजूद भाजपा ने जोड़ तोड़ कर अपनी सरकार बना ली। मध्य प्रदेश में भी चुनाव नहीं कराया और जोड़-जोड़ कर अपनी सरकार बना ली। कर्नाटक में भी इन्होंने चुनाव नहीं कराया और विधायकों को तोड़ कर अपनी सरकार बना ली।

संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पूरे हिंदुस्तान को जगाया कि भारत का लोकतंत्र खत्म होने वाला है, वोट का अधिकार खत्म होने वाला है और लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। पूरे देश को पता है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे लोकतंत्र की हत्या की गई? चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैमरे के सामने आम आदमी पार्टी के 8 वोट खराब करते हुए रंगे हाथ भाजपा पकड़ी गई थी। इसलिए भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमें 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल कहते हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा के ज्योति मिर्धा कहती हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े कहते हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदल देंगे। यह लोग संविधान बदलेंगे, आरक्षण को खत्म करेंगे और चुनाव खत्म कर देंगे। पहले चंडीगढ़ में इन लोगों ने किया, अब सूरत में किया है। इसके अलावा, पिछले दस सालों में अलग-अलग राज्य सरकारों को तोड़-तोड़ कर गिराया गया है। इसीलिए हमने नारा दिया है कि भाजपा के तीन है भाई, ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई।

इस दौरान संजय सिंह ने अमित शाह के गृह राज्य गुजरात के गांधीनगर से एक प्रत्याशी की वायरल हो रही वीडियो को भी दिखाया। इस वीडियो में प्रत्याशी रो रहा है और देश बचाने की गुहार लगा रहा है। वो वीडियो में कहता दिख रहा है कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उस पर जबरदस्ती नामांकन पत्र वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। अमित शाह के लोगों ने मुझे हाईजैक कर लिया है। हो सकता है कि हमारी मौत भी हो जाए। मुझे मार भी दिया जाए, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि इस देश को बचा लो, यह देश खतरे में है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। ये लोग डंडे की जोर से शासन चलाना चाहते हैं और चुनाव को खत्म करके बगैर चुनाव के जीतना चाहते हैं।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • Don't Click This Category

बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट निकट राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी का चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट निकट बीते शुक्रवार के…

19 hours ago
  • Don't Click This Category

ग्रेजुएट कॉलेज में प्रोग्रामिंग इन पाइथन पर कार्यशाला आयोजित

सोशल संवाद/डेस्क : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के BCA DEPARTMENT में कार्यशाला का…

23 hours ago
  • समाचार

बड़बिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों वाहन जांच में पुलिस ने किया 20 लाँख रूपये जब्त

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल थाना क्षेत्र मे बड़बिल पुलिस ने किरिबूरू चौक…

1 day ago
  • Don't Click This Category

टाटा स्टील यूआईएसएल मानसून के लिए है तैयार : मॉनसून से पूर्व नालों के सफाई के लिए शुरू किया अभियान

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर, 18 मई, 2024  शहर की वार्षिक प्री-मानसून तैयारियों के प्रयासों के तहत,…

1 day ago
  • शिक्षा

एनटीटीएफ के 11 छात्रों का फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने चयन,4.10 लाख के पैकेज पर लॉक

सोशल संवाद/डेस्क: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों पुणे…

1 day ago