अगर आप भी स्वीट होम का सपना देख रहे है और होम लोन लेना चाहते है तों जरूर रख ले ये दस्तावेज

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: अगर आप भी स्वीट होम का सपना देख रहे है और इसे पूरा करने के लिए होम लोन लेना चाहते है तों इसके लिए आपको कई प्रोसेश से गुजरना होगा। देश में अधिकांश आबादी मध्यम वर्ग से जुड़े कामकाजी लोगों की है। इन लोगों को घर खरीदने के लिए एकमुश्त पैसों का भुगतान करना काफी कठिन काम होता है।ऐसी स्थिति में पैसों की कमी को दूर करने में होम लोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

होम लोन लेकर लोग अपने घर खरीदने के सपने को साकार कर सकते हैं। हालांकि, होम लोन का मिलना कोई आसान काम नहीं है। बैंक या फाइनेंशियल संस्था होम लोन देने से पहले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर से लेकर उसके फाइनेंशियल रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा चेक करते हैं।इसके लिए बैंक द्वारा कई तरह के दस्तावेजों की मांग की जाती है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। अगर आप भी होम लोन लेने की तैयारी मे है तों ये जरूरी दस्तावेज जरूर रख ले।
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
राशन कार्ड
हालिया 2-3 महीने का बिजली/पानी/गैस बिल

Sunrise Enclave

पिछले 3-6 महीने की सैलरी स्लिप
पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
पिछले 2-3 साल का फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
कंपनी से नियुक्ति पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र

पिछले 3 साल के ITR की कॉपी
बैंक स्टेटमेंट पिछले 12 महीने की
बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट / जीएसटी सर्टिफिकेट
बैलेंस शीट और प्रॉफिट लॉस स्टेटमेंट
पासपोर्ट साइज फोटो
गारंटर के दस्तावेज (यदि आवश्यक हो)
प्रोसेसिंग फीस चेक

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---