सोशल संवाद/डेस्क: बिहार को लंबे समय तक इंजीनियरिंग और हाई-पैकेज नौकरियों का बड़ा केंद्र नहीं माना जाता था। इस बदलाव की मजबूत मिसाल बनकर उभरा है IIT पटना। ताजा प्लेसमेंट सीजन में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google ने IIT पटना के 19 छात्रों को जॉब ऑफर दिए हैं, जो संस्थान के बढ़ते कद को दिखाता है।

यह भी पढ़ें: JSSC ने TGT संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की स्थगित पाली अब 19 जनवरी को रखी
Google में चयनित ज्यादातर छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस से हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई छात्रों को पहले Google से इंटर्नशिप के अवसर भी मिल चुके थे। इससे साफ है कि IIT पटना का अकादमिक स्तर और इंडस्ट्री एक्सपोजर लगातार मजबूत हो रहा है।
संस्थान ने अपनी उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पढ़ाई की गुणवत्ता, रिसर्च कल्चर और छात्रों की स्किल्स अब देश के टॉप IITs के बराबर पहुंच रही हैं। इसका असर NIRF Ranking 2025 में भी दिखा है, जहां IIT पटना ने बड़ी छलांग लगाते हुए 34वें स्थान से 19वीं रैंक हासिल की है।
पिछले कुछ वर्षों में IIT पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर हुआ है। Google के अलावा Microsoft, Amazon, Apple, Adobe, Flipkart और Goldman Sachs जैसी बड़ी कंपनियां भी यहां से छात्रों की भर्ती कर चुकी हैं। कॉलेज का प्लेसमेंट सेल इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार छात्रों को तैयार कर रहा है, जिससे बिहार की पहचान अब टेक टैलेंट हब के रूप में मजबूत हो रही है।










