अवैध पार्किंगः 27 वाहनों पर 1.73 लाख रुपये जुर्माना

By Riya Kumari

Published :

Follow
अवैध पार्किंगः 27 वाहनों पर 1.73 लाख रुपये जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक से गजानंद फैक्ट्री, धालभूमगढ़ तक अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढे : घाटशिला में मिर्गी के 240 मरीजों की जांच, 197 का फॉलोअप

इस दौरान एनएच पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 27 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 73 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान जारी रहेगा।

वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से एनएच पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन के अनुसार, इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और आम लोगों का आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version