सोशल संवाद / जमशेदपुर : मिर्गी से पीड़ित मरीजों को नियमित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में जांच एवं फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहले से पंजीकृत 197 मरीजों का फॉलोअप किया गया, जबकि 43 नए मरीजों को गई।
यह भी पढे : आठवीं-नौवीं जैक ही लेगा और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं
चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी जिला प्रशासन की इस पहल का अवलोकन करने भारत सरकार के अपर सचिव आईएएस राहुल शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर नियमित दवा की उपलब्धता, चिकित्सकीय परामर्श और फॉलोअप व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और हर महीने फॉलोअप शिविर आयोजित होने से नियमित उपचार में सुविधा मिलती है।
मौके पर उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पहल का उद्देश्य मिर्गी मरीजों की पहचान, समय पर इलाज, नियमित दवा और निरंतर चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल, विशेषज्ञ चिकित्सक, अस्पताल प्रभारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।











