---Advertisement---

21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of 21 August

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 21  अगस्त भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 21 अगस्त को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
  • 1703 – एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।
  • 1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
  • 1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
  • 1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
  • 1808 –  वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।
  • 1810 –  फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।
  • 1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
  • 1878 –  अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।
  • 1911 – लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।
  • 1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
  • 1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1957 – सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
  • 1959 – हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
  • 1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
  • 1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
  • 1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
  • 1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
  • 1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
  • 1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
  • 1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
  • 1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
  • 1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
  • 1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
  • 1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
  • 2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
  • 2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
  • 2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
  • 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
  • 2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
  • 2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
  • 2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2009 – विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
  • 2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
  • 2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
  • 2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
  • 2019 – केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्‍ट्रीय पहल ‘निष्‍ठा’ का शुभारंभ किया।
  • 2019 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।
  • 2019 – बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9 वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई।
  • 2020 – खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया ।
  • 2021 – तालिबान का अफगानिस्तान में पहला फतवा जारी , लड़के – लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगाई।
  • 2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में KPIT – CSIR द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का शुभारंभ किया।
  • 2022 – महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्‍मेलन शिमला में शुरू हुआ।
  • 2022 – हरियाणा (हिसार के भगाना गांव) की अंतिम पंघाल अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
  • 2023 – भारत ने इंडोनेशिया के सेमारंग में आयोजित आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की 20वीं बैठक में भाग लिया।
  • 2023 – मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हुआ।
  • 2023 – स्वामित्व योजना के तहत अधिकारों के रिकॉर्ड की बैंकिंग संबंधी योग्यता पर गोलमेज चर्चा आयोजित की गई।
  • 2023- निनटेंडो के वीडियो गेम में मारियो की आवाज़ देने वाले चार्ल्स मार्टिनेट 27 साल बाद सेवानिवृत्त हुए।
  • 2023 – भारत और समोआ के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श की बैठक आपिया में आयोजित हुई।

21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1871 – गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
  • 1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
  • 1912 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – पद्म और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1915 – इस्मत चुग़ताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात।
  • 1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
  • 1931 – प्राध्यापक विजयशंकर व्यास एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया।
  • 1934 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1949 – अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम (अहमद पटेल) राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य।
  • 1953 – शैलेश नायक एक भारतीय वैज्ञानिक।
  • 1961 – कृष्ण कन्हाई – एक भारतीय कलाकार और चित्रकार।
  • 1978 – भूमिका चावला – भारतीय अभिनेत्री।
  • 1979 – पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
  • 1986 – दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट (आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता) का जमैका में जन्म हुआ।

21 अगस्त को हुए निधन

  • 1931 – पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
  • 1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।
  • 1948 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
  • 1978 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।
  • 1981 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
  • 1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
  • 1983 – फिलीपीन्‍स के विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या हुई।
  • 1995 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर – खगोल भौतिक शास्त्री।
  • 2004 – सच्चिदानंद राउतराय एक उड़िया साहित्यकार।
  • 2006 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
  • 2007 – क़ुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग।
  • 2019 – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 की उम्र में निधन हुआ।
  • 2021 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का निधन हुआ।
  • 2022 – पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन का निधन हुआ।
  • 2023 – दुनिया के सबसे उम्रदराज हाथियों में से एक बिजुली प्रसाद की 89 वर्ष की अनुमानित आयु में एक भारतीय चाय बागान में मृत्यु हुई।

21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव।
  • शिवचरण महाराज पुण्य तिथि (अकोला)।
  • केशवदत्त महाराज – सोनगिरि पुण्य तिथि (धुले)।
  • सुधाकरराव नाईक जयन्ती।
  • पेमा खांडू जन्म दिवस।
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस।
  • बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।
  • कल्याण सिंह स्मृति दिवस।
  • अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।
  • आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि देने का अंतरराष्ट्रीय दिवस  ( International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism )।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version