सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईंदिसंबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं 16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।
यह भी पढे : 14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं
- 1723 – फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
- 1751 – ग्रे की “एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड” का पहला प्रकाशन किया गया।
- 1760 – दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
- 1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
- 1796 – डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
- 1846 – सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
- 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
- 1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुथियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
- 1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
- 1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
- 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
- 1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
- 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
- 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
- 2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
- 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
- 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
- 2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
- 2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 – टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
- 2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
- 2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- 2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
- 2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
- 2019 – नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
- 2019 – पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा।
- 2020 – यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
- 2020 – इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
- 2020 – अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2021 – मध्य प्रदेश के सीधी में भयंकर सड़क हादसे में 54 लोगों की मौत हुई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी।
- 2021 – भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
- 2022 – रूस के रक्षा मंत्रालय ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की घोषणा की।
- 2022 – उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक: भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग T-49 12.758 किमी को कनेक्ट किया गया।
- 2022 – सरकार ने वित्त वर्ष 2022-27 के लिए प्रौढ़ शिक्षा की एक न नई योजना को मंजूरी दी।
- 2022 – उत्तर प्रदेश के कुशीनगर रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई ।
- 2022 – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- 2022 – भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीय नागरीकों के लिए चौबिसों घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया।
- 2022 – ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में मिट्टी धंसने और बाढ़ आने से 34 लोगों की मौत।
16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
- 1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
- 1920 – आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
- 1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार ।
- 1932 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
- 1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक।
- 1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता ।
- 1978 – वसीम जाफ़र – एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
16 फ़रवरी को हुए निधन
- 1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
- 1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
- 1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
- 1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
- 2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
- 2020 – Cut + Copy + Paste कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।
- 2020 – मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।
- 2021 – बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 88 वर्षों की आयु में निधन हुआ।
- 2022 – प्रसिद्ध कन्नड़ कवि चन्नवीरा कानवी का कर्नाटक के धारवाङ के एक निजी अस्पताल में 93 साल की उम्र में निधन हो गया।
16 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- भक्त रविदास जयन्ती।
- मां ललिता जयंती।
- मासी मागम ( तमिल )।
- धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस ।
- महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
- दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (76वां)।










