---Advertisement---

31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of July 31

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 31 जुलाई भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 31 जुलाई  को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।
  • 1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
  • 1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
  • 1658 – मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
  • 1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
  • 1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।
  • 1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।
  • 1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
  • 1865 – ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
  • 1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।
  • 1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
  • 1924 – मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
  • 1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर और कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।
  • 1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
  • 1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
  • 1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
  • 1948 – भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
  • 1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की।
  • 1982 – यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।
  • 1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए।
  • 1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
  • 2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
  • 2003 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
  • 2004 – आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।
  • 2005 – उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
  • 2006 – श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
  • 2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
  • 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
  • 2008 – थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
  • 2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।
  • 2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
  • 2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इससे वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
  • 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 2019 – अंतरिक्ष यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की।
  • 2019 – नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने काठमांडू में एक दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप का आयोजन किया।
  • 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रिपल तलाक बिल पर हस्ताक्षर किये।
  • 2019 – नासा के TESS मिशन ने TOI 270 नामक ग्रहीय तंत्र की खोज की।
  • 2020 – नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया।
  • 2020 – आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी।
  • 2021 – लेफ्टिनेंट जनरल के रवि प्रसाद, पीवीएसएम , वीएसएम सेना में सेवा के 29 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हुए व वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार 39 वर्ष की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
  • 2022 –  वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग में (स्वर्ण पदक जीतकर) इतिहास रचा।
  • 2022 – केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया।
  • 2022 – मुंबई में चाबहार दिवस सम्‍मेलन शुरू हुआ , ईरान, कजाखिस्‍तान, किरगिज्‍स्‍तान , ताजिकिस्‍तान , तुर्कमेनिस्‍तान , उज्बेकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान बैठक में शामिल हुए।
  • 2023 – हरियाणा के मेवात में शोभायात्रा के दौरान बवाल , धारा 144 लागू , दो की मौत , 15 पुलिसकर्मी घायल , स्कूल-इंटरनेट बंद बंद किए।
  • 2023 – भारतीय नौसेना प्रमुख का ओमान दौरा (31 जुलाई – 02 अगस्त 2023) शुरू हुआ।
  • 2023 – संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
  • 2023 – फीनिक्स, एरिजोना शहर में 108°F (42.2°C) के उच्च तापमान ने 110°F या उससे अधिक तापमान के लगातार 31 दिनों के गर्मी रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • 2023 – अफ्रीका में पहले अंग्रेजी दास किले का स्थान मिला – फोर्ट कोरमंटाइन, 1631 में निर्मित, फोर्ट एम्स्टर्डम, घाना में।
  • 2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत थिंक-20 शिखर सम्मेलन मैसूर में शुरू हुआ।
  • 2024 – उत्तराखंड में दो जगह बादल फटा, टिहरी में दो लोगों की मौत हुई व केदारनाथ में 150 से 200 यात्री फंसे।
  • 2024 – महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने  राजस्थान के 45वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वराणसी के निकट लम्ही गांव में हुआ।
  • 1902 – के. शंकर पिल्लई – जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
  • 1907 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
  • 1916 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1941 – अमरसिंह चौधरी गुजरात के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री।
  • 1947- मुमताज़- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 1998 – श्रीजा अकुला एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

31 जुलाई को हुए निधन

  • 1865  – जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (नाना शंकरशेठ , मुंबई के आद्य शिल्पकार) भारत के एक परोपकारी व शिक्षाविद थे।
  • 1912 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
  • 1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
  • 1941 – आशुतोष दास – स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक।
  • 1968 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
  • 1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
  • 2019 – प्रख्यात अर्थशास्त्री और आरबीआइ के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन।
  • 2020 – सा. कंदासामी तमिल भाषा के विख्यात साहित्यकार।
  • 2020 – आर. डी. प्रधान – पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।
  • 2021 – मान कौर – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
  • 2021 – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांती अबू सैफुल्ला उर्फ ‘लंबू’ की मौत हुई।
  • 2022 – मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल रसेल (88) का निधन हुआ।
  • 2022 – तानाशाही को उखाड़ फेंकने वाले फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस (94) का COVID -19 से निधन हुआ।
  • 2022 – प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा (81) का हार्टअटैक से निधन हुआ।
  • 2022 – अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया।
  • 2023 – अमेरिकी अभिनेता एंगस क्लाउड (25) का निधन हुआ।
  • 2023 – इथियोपियाई आनुवंशिकीविद् और कृषिविज्ञानी मेलाकु वोरेडे (87) का निधन हुआ।
  • 2024 – हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की उनके निजी अंगरक्षक के साथ ईरानी राजधानी तेहरान में एक इज़राइली हमले में हत्या की।
  • 2024 -भारत के दिग्गज बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ (71) का कैंसर से निधन हुआ।

31 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • कल्याणधणी पदयात्रा प्रारम्भ।
  • गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती (528वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।
  • भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।
  • अमर शहीद उधमसिंह शहीदी दिवस।
  • अमरसिंह चौधरी जयन्ती।
  • महान साहित्यकार मुन्शी प्रेमचंद जन्म दिवस।
  • पार्श्व गायक मुहम्मद रफी स्मृति दिवस।
  • विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version