Dr Abhishek Child Care

चांडिल में 1005 लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्, बारिश के बीच भी नहीं कम हुआ उत्साह

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांडिल में 1005 लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्, बारिश के बीच भी नहीं कम हुआ उत्साह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को देशभर में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम के तहत नवरंग राय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल में भी विशेष आयोजन किया गया। देशभर के हजारों स्थानों पर एक साथ सुबह 11 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : झारखंड की 4 सेंट्रल जेलों में खुलेंगे ओपन बैरक, कैबिनेट से मिली मंजूरी; हजारीबाग में 32 एकड़ जमीन चिह्नित

चांडिल विद्यालय परिसर में 1005 भैया-बहन, अभिभावक, आचार्य एवं दीदी जी ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा आसपास के आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10:45 बजे हुई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया गया। इसके बाद निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।

तेज बारिश के बावजूद पहुंचे लोग

कार्यक्रम के दौरान मौसम भी चुनौती बना रहा। सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सामूहिक गायन में हिस्सा लिया।

विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक आचार्य रतनलाल आचार्य, पर्यवेक्षक पंचानन आचार्य, वीडियो प्रभारी आकाश आचार्य तथा साज-सज्जा प्रभारी तनुश्री और उषा दीदी समेत विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत देशभर में इस सामूहिक गायन का आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version