झारखंड में PM आवास से आगे निकली अबुआ आवास योजना, 2.42 लाख परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में PM आवास से आगे निकली अबुआ आवास योजना, 2.42 लाख परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास निर्माण को मंजूरी दी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तुलना में अबुआ आवास योजना के तहत करीब 90 हजार अधिक मकान बनाए जाएंगे। अबुआ आवास योजना के तहत कुल 2,42,428 आवास इकाइयों का निर्माण होगा, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1,48,158 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े : Nisha Bhagat Case: रांची में CBI की छापेमारी, अजय तिर्की और ज्योत्सना से पूछताछ

Sunrise Enclave

2.42 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत 2,42,428 आवास इकाइयों को मंजूरी दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर और कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत झारखंड में 1,48,158 आवास इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस तरह अबुआ आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना की तुलना में 94,270 अधिक मकान बनाए जाने का प्रावधान है।

मकान बनाने के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये

अबुआ आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

योजना के तहत 31 वर्ग मीटर क्षेत्र में तीन कमरों के साथ किचन और बाथरूम युक्त मकान बनाने का प्रावधान है। इसके अलावा घर में पानी, बिजली और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए मनरेगा के तहत 95 दिनों की अकुशल मजदूरी का लाभ भी दिया जाता है।

तीन चरणों में 8 लाख परिवारों को आवास देने का लक्ष्य

झारखंड सरकार ने वर्ष 2023 में अबुआ आवास योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत तीन चरणों में राज्य के 8 लाख जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

योजना का लाभ झारखंड के मूल निवासी ऐसे परिवारों को दिया जाना है, जिन्हें पहले किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है।

पीएम आवास और अबुआ आवास का आंकड़ा

योजनास्वीकृत आवास इकाइयांमानव दिवस सृजन
प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण)1,48,1581,40,75,010
अबुआ आवास2,42,4282,30,30,660

इन आंकड़ों के अनुसार, अबुआ आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना की तुलना में अधिक आवास इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, ये स्वीकृत इकाइयों के आंकड़े हैं, इन्हें पूर्ण हो चुके मकानों की संख्या नहीं माना जाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---