Advertisement 2

साहिबगंज में बम को गेंद समझ खेल रहे थे बच्चे…हुआ ब्लास्ट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार यानि आज  ब्लास्ट की चपेट में आकर 4 बच्चे घायल हो गए। मामला साहिबगंज जिला के राजमहल थानाक्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी नारायणपुर पंचायत के खासटोला का है। ब्लास्ट में घायल हुए बच्चों की पहचान 9 वर्षीय परवीन खातून, 11 वर्षीय राकिब शेख, 8 वर्षीय मोमेना खातून और 7 वर्षीय तारिक शेख के रूप में हुई है। सभी घायलों को राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे कि तभी कचरे के ढेर में पड़ी विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट हो गया।  रहात की बात ये भी है की बच्चे खतरे से बाहर है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही एएसआई मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरूकर दी। घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि खासटोला स्थित पुराने और जर्जर सरकारी भवन में बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक धमाके की आवाज आई। जाकर देखा तो बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे कचरे में रखे बम को गेंद समझकर खेलने लगे तभी धमाका हो गया। जिसकी चपेट में आकर 4 बच्चे जख्मी हो गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version