श्रावण मास में बाबाधाम मार्ग, कटोरिया में टाटा सेवा शिविर की सेवा निरंतर जारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : 16 जुलाई से शिव शक्ति परिवार क़े बैनर तले टाटा सेवा शिविर का सेवा कैम्प विश्वकर्मा नगर कटोरिया में अनवरत जारी हैं जिसमें काँवरिया बम और डांक बम बन्धुओं क़े लिए सेवादारों द्वारा दिनरात सेवा की जा रही हैं। परिवार क़े महासचिव कैलाशी विजय शर्मा नें बताया कि भक्त उमेश मण्डल क़े कुशल नेतृत्व में विगत कई दिनों से बाबाधाम से 32 किलोमीटर पहले एक सेवा शिविर लगाकर बम बन्धुओं क़े लिए गर्म नींबू चाय,शीतल जल,गर्म जल,दूध, फल, हलुआ,पूरी,खिचड़ी-भोग,दवा,मलहम,रैना बसेरा,सेव बुंदिया,ड्राइ फ्रूट्स,खींर,मिठाई, मिल्क सेक, शरबत,स्नान व शौचालय की व्यवस्था आदि अनेक सुविधाओं से संपन्न टाटासेवा शिविर कि सेवा दर्शनीय हैं। यह सेवा आगामी 24 अगस्त तक चलती रहेगी।

सुल्तानगंज से बाबाधाम जा रहे टाटा क़े बम बन्धुओं का इस शिविर से 10 वर्षों से गहरा सम्बन्ध बना हुआ हैं,लगभग सभी बम इस शिविर में आकर सेवादार को सेवा करने का मौका देते हैं। यहाँ बिजली क़े साथ साथ 24 घंटे जेनरेटर कि भी व्यवस्था की गई हैं ताकि बम भक्तों को किसी प्रकार कि असुविधा न हों। टाटा से गए कारीगर दुलाल बताते हैं कि लगातार 10 वर्षों से शिविर से जुड़कर बड़ा आनंद आता हैं, इस सावन महीने में वो कोई दूसरा आर्डर नहीं लेते हैं अपितु अपने साथ कई स्टॉफ को लाकर नित्य 24 घण्टे सेवा देकर जो आत्मसंतुष्टि मिलती हैं वो अन्य जगह व अन्य समय नहीं मिलती हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---