Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक में उपायुक्त विजया जाधव ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक में उपायुक्त विजया जाधव ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट कहा कि फाइन तो करें ही साथ में काउसिंलिंग भी करायें ऐसे आदतन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का।

शहर में आज भी 60-70 फीसदी लोग ही हेल्मेट का उपयोग करते देखे जाते हैं, उपायुक्त ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए चालक के साथ साथ पीलियन राइडर के भी हेल्मेट लगाने की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होने कहा कि बिना हेल्मेट पहने कोई पकड़े जाते हैं तो तत्काल उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्ध कर दें। ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवा तथा साइलेंसर मॉडिफिकेशन पर उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों को विशेष रूप से चिन्हित कर कार्रवाई करें ताकि ये सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के जानमाल के लिए यमराज नहीं बनें ।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर साइनेज व बोर्ड(दुर्घटना से देर भली, आगे घुमावदार मोड़ है, कृप्या धीरे चलें, स्पीड लिमिट आदि लगाने का निर्देश दिया गया। रेडियम पर धूलकण जन गए हों तो उसे साफ कराने का भी निदेश दिया गया ताकि रात में साफ-साफ किसी तरह का सिग्नल और बोर्ड वाहन चालकों को दिखे। सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में गलत दिशा में ड्राइविंग तथा तेज गति को लेकर उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को निदेशित किया कि एक भी लाइन होटल व ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होने सभी लाइन होटल व ढाबों में अवैध शराब बिक्री को लेकर सघन जांच अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधीक्षक को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूल-कॉलेज में नियमित जागरूकता अभियान संचालन का निदेश दिया गया। तीनों नगर निकायों को अवैध पार्किंग व सड़कों के अतिक्रमण के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई का निदेश दिया गया। साथ ही बस व ऑटो अपने निर्धारित पड़ाव स्थल में ही रूकें इसे सुनिश्चित करने का निदेश डीएसपी ट्रैफिक एवं बस-ऑटो एसोसिएशन को दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सड़कें साफ-सुथरी एवं अतिक्रमण मुक्त हों तो लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी, साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीएसपी ट्रैफिक श्री कमल किशोर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, एन.एच.ए.आई, जुस्को व टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator