October 16, 2024 7:50 pm

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नये एवं पुराने आवासीय फ्लैट्स की रजिस्ट्री का निर्धारित मूल्य एक समान लोगों को देना पड़ रहा है, यह उचित नहीं है-विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नये एवं पुराने आवासीय फ्लैट्स की रजिस्ट्री

सोशल संवाद / डेस्क : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने जमशेदपुर में विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय फलैट्स की खरीद-बिक्री पर सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट्स का वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक होने पर राज्य के भू राजस्व एवं निबंधन विभाग के सचिव चन्द्रशेखर, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया है तथा इसकी प्रतिलिपि राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, भा.प्र.से. एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. को भी भेजी गई है।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

यह भी पढ़े : अमरजीत सिंह काले ने बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा स्थित गोदाम व्यवसायियों एवं श्रमिकों से मुलाक़ात की

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर के अधिकांश क्षेत्रों में सरकार के द्वारा आवासीय फ्लैटस की रजिस्ट्री हेतु निर्धारित मूल्य, वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक है।  इसके अलावा यह भी देखा गया है नये आवासीय फ्लैट्स की रजिस्ट्री हेतु जितनी मूल्य निर्धारित है, वही दर पुराने आवासीय फ्लैट्स की खरीद/बिक्री पर भी लग रही है।  जो कहीं से भी से न्यायोचित एवं तर्कसंगत नहीं है।  एक ही स्थान पर नये एवं पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री का मूल्य वस्तुस्थिति की हिसाब से एक समान नहीं होना चाहिए।  इससे आम लोगों मंे असमंजस की स्थिति भी पैदा होती है। ये मूल्य निम्नलिखित तरह से अलग-अलग हैं-

जैसे –            (मूल्य प्रति वर्गफीट पर)     (मूल्य प्रति वर्गफीट पर)

क्षेत्र   सरकार द्वारा अधिसूचित दर  वास्तविक बाजार मूल्य (नये फ्लैट्स) वास्तविक बाजार मूल्य (पुराने फ्लैट्स)

मानगो 4951/4126                     3500-4000                                         2500-3000

साकची 9711/8092                     5500-6000                                       4000-4500

बिष्टुपुर 9711/8092                     6500-7000                                        5000-5500

कदमा  6612/5510                     4000-4500                                        3000-3500

सोनारी 6612/5510                     4000-4500                                       3000-3500

जुगसलाई     5175/4312                     4000-4500                                        3000-3500

उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने कहा कि जमशेदपुर के लोगों का मानना है कि सरकार वर्षांे से मंत्रालय में ही बिना किसी से चर्चा किये, राय मशविरा और सुझाव लिये प्रतिवर्ष एक निश्चित दर की बढ़ोतरी आवासीय फलैट्स की खरीद/बिक्री पर कर देती है।  बढ़ोतरी के दौरान यह भी तय नहीं किया गया जाता है कि पुराने फ्लैट की दर क्या होगी और नये फ्लैट की दर क्या होगी।  इसलिये दोनों ही मामलों में बराबर रजिस्ट्री की राशि का भुगतान करना पड़ता है। 

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैम्बर का यह सुझाव है कि इसका मूल्य तय करने से पहले सभी क्षेत्रों/जिलों/शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, जानकारों, विशेषज्ञों, संबंधित अधिवक्तागण, स्टेक होल्डरों  से चर्चा के उपरंात इसकी रजिस्ट्री की मूल्य सरकार के द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपुर और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी इसपर भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग तथा सरकार को इससे संबंधित लोगों से चर्चा कर एवं सुझाव लेकर मूल्य निर्धारित किये जाने का आग्रह किया है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी