डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में 12वीं ज्योति अंतरविद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
inauguration of the 12th Jyoti Inter-School Volleyball Championship at D.B.M.S. Kadma

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में मंगलवार को 12वीं ज्योति अंतरविद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की कुल 25 टीमें अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 8 टीमें, हाई स्कूल बालक वर्ग की 10 टीमें तथा +2 बालक वर्ग की 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़े : SIR-2026: चक्रधरपुर में 6 घरों का Home-to-Roll Verification, मतदाता सूची में सभी के नाम मिले अपडेट

उद्घाटन समारोह दोपहर 2:30 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ. बी. चंद्रशेखर मुख्य अतिथि तथा श्री शिव शंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले अगले दो दिनों तक जारी रहेंगे तथा इसका समापन 5 नवंबर 2026 को होगा। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकगण ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version