IND vs NZ: यश ठाकुर डेब्यू वनडे में 0 पर आउट, 16 साल बाद अनचाही लिस्ट में नाम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
ND vs NZ, Yash Thakur ODI Debut

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन उनका पहला मुकाबला यादगार नहीं बन सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी 209 रनों पर सिमट गई। इस दौरान नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए यश ठाकुर बिना खाता खोले आउट हो गए।

यह भी पढ़े : IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री

डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर या बिना खाता खोले आउट होने के कारण यश ठाकुर का नाम भारतीय क्रिकेट की एक अनचाही सूची में शामिल हो गया है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी दर्ज हैं।

16 साल बाद भारतीय बल्लेबाज डेब्यू वनडे में हुआ डक

वनडे क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों के डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने का सिलसिला काफी पुराना है। इस सूची में सबसे शुरुआती नाम बिशन सिंह बेदी का है, जो 1974 में अपने वनडे डेब्यू के दौरान खाता नहीं खोल पाए थे।

इसके बाद सचिन तेंदुलकर भी 1989 में अपने पहले वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, एमएस धोनी भी 2004 में डेब्यू मैच में बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

इस सूची में यश ठाकुर से पहले आखिरी नाम शिखर धवन का था। धवन 2010 में अपने वनडे डेब्यू मुकाबले में शून्य पर आउट हुए थे। अब करीब 16 साल बाद यश ठाकुर का नाम भी इस अनचाही सूची में जुड़ गया है।

भारत के लिए ODI डेब्यू पर शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

सालखिलाड़ी
1974बिशन सिंह बेदी
1979सुरिंदर खन्ना
1980रोजर बिन्नी
1980योगराज सिंह
1981के. श्रीकांत
1984अशोक पटेल
1985लालचंद राजपूत
1988संजीव शर्मा
1989सचिन तेंदुलकर
1998वीवीएस लक्ष्मण
1999ज्ञानेंद्र पांडे
2002जय प्रकाश यादव
2003आविष्कार साल्वी
2004एमएस धोनी
2005सुरेश रैना
2006वसीम जाफर
2010शिखर धवन
2026यश ठाकुर

ईशान और अक्षर ने बनाए 46-46 रन, रोहित-कोहली फिर फ्लॉप

मुकाबले की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ाती नजर आई। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक से चूक गए।

वहीं, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चला। रोहित केवल 7 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए।

निचले क्रम में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 14-14 रन बनाए। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। भारतीय पारी 209 रनों पर समाप्त हुई। अब न्यूजीलैंड के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 210 रनों का लक्ष्य है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version