सोशल संवाद/डेस्क: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन ऑयल (IndianOil) ने Indane Express Delivery Service की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा के तहत अब 10 किलोग्राम Indane XTRALITE LPG सिलेंडर और 5 किलोग्राम छोटू सिलेंडर की डिलीवरी महज 4 घंटे के भीतर की जाएगी। फिलहाल यह सेवा चुनिंदा शहरों में शुरू हुई है और आने वाले महीनों में देश के कई अन्य शहरों तक इसका विस्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े : श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन पर रोक
इन शहरों में शुरू हुई 4 घंटे की LPG डिलीवरी
अभी यह एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर में शुरू की गई है। कंपनी के अनुसार, मध्य अगस्त 2026 तक यह सुविधा देश के 25 अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगी। वहीं, अक्टूबर 2026 तक इसे देश के अधिकांश बड़े शहरों में शुरू करने की योजना है।
कैसे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग?
ग्राहक 10 किलोग्राम Indane XTRALITE और 5 किलोग्राम छोटू LPG सिलेंडर की बुकिंग कई माध्यमों से कर सकते हैं।
- IndianOil ONE App के जरिए
- IndianOil की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
- जल्द ही WhatsApp बुकिंग सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे ग्राहक आसानी से सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
Indane XTRALITE सिलेंडर की खासियत
इंडियन ऑयल का 10 किलोग्राम Indane XTRALITE सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडरों की तुलना में अधिक सुविधाजनक माना जा रहा है।
- हल्का और आसानी से उठाने योग्य
- जंग नहीं लगता
- मजबूत और आधुनिक डिजाइन
- अधिक सुरक्षित
- गैस की मात्रा देखने में अधिक पारदर्शी
ग्राहकों की सुविधा पर कंपनी का फोकस
कंपनी का कहना है कि आज के समय में शहरी परिवारों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह नई सेवा शुरू की गई है। इंडियन ऑयल का उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक एलपीजी डिलीवरी उपलब्ध कराना है।
नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा से ग्राहकों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी और गैस सिलेंडर की उपलब्धता पहले से अधिक आसान होगी।









