India Nepal Train Service: भारत-नेपाल के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, जानें रूट और टाइम टेबल

By Riya Kumari

Published :

Follow
India Nepal Train Service: भारत-नेपाल के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, जानें रूट और टाइम टेबल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सोमवार, 23 नवंबर को नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वर्चुअल माध्यम से सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। इससे दोनों देशों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

यह भी पढे : ₹30,000 Subsidy Scheme 2026: हर नागरिक को पैसे देने का दावा फर्जी, PIB ने किया खुलासा

28 नवंबर से आम यात्री कर सकेंगे सफर

ट्रेन का उद्घाटन 23 नवंबर को किया गया है, जबकि नियमित यात्री सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। अयोध्या से प्रत्येक सोमवार और जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को इसका संचालन होगा।

604 किलोमीटर की दूरी करीब 18-19 घंटे में होगी पूरी

सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सफर में लगभग 18 से 19 घंटे लगेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।

जानिए ट्रेन का टाइम टेबल

यात्राप्रस्थानगंतव्य पहुंचने का समय
अयोध्या से जनकपुरसोमवार, शाम 5:50 बजेमंगलवार, दोपहर 12:40 बजे
जनकपुर से अयोध्याशनिवार, दोपहर 1:10 बजेरविवार, सुबह 8:10 बजे

समय-सारिणी के अनुसार, नेपाल पहुंचने और वहां से रवाना होने का समय स्थानीय समय के मुताबिक है।

यूपी और बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके प्रमुख ठहराव में शामिल हैं:

  • अयोध्या धाम
  • मनकापुर
  • बस्ती
  • गोरखपुर
  • नरकटियागंज
  • रक्सौल
  • सीतामढ़ी
  • शीशो
  • मधुबनी
  • जयनगर

जयनगर भारत में इस ट्रेन का अंतिम स्टेशन होगा। इसके बाद ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी।

रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और नेपाल के जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मभूमि के रूप में मान्यता प्राप्त है। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।

इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, इस सेवा से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, कारोबार और पारिवारिक यात्राओं के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

भारत-नेपाल संबंधों में एक और कड़ी जुड़ी

यह ट्रेन सेवा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा के दौरान शुरू की गई। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हैं। नई रेल सेवा से अयोध्या और जनकपुर के बीच आवाजाही आसान होने के साथ दोनों देशों के लोगों के संपर्क को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version