नेपाल की तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 10 टन के बाद 37.5 टन राहत सामग्री भेजी

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
नेपाल की तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 10 टन के बाद 37.5 टन राहत सामग्री भेजी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान के लिए मदद और तेज कर दी है। भारत ने नेपाल को 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी मेडिकल सामग्री भेजने के बाद अब 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप भी रवाना कर दी है।

यह भी पढ़े : नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 400 श्रद्धालु संपर्क से बाहर

Sunrise Enclave

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि दूसरी खेप में HADR सामग्री, दवाइयां और फूड पैकेट शामिल हैं। यह राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए नेपाल भेजी गई है। इससे पहले बुधवार को C-130J विमान से करीब 10 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंचाई गई थी।

पहली खेप में अस्थायी शेल्टर, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां भेजी गई थीं। भारत का यह कदम नेपाल में जारी राहत एवं बचाव अभियान को तत्काल सहायता देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पीएम मोदी ने नेपाल को दिया मदद का भरोसा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने बाढ़ से हुई मौतों पर संवेदना जताते हुए नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया। दोनों देशों की टीमें राहत और बचाव अभियान के लिए लगातार संपर्क में हैं।

नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से सड़कें, पुल, मकान और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

भारत की ओर से राहत सामग्री भेजने के साथ-साथ नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए भी नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---