September 27, 2023 1:17 am
Advertisement

भारत-श्रीलंका ; इंडिया ने चौथा विकेट गंवाया, K Lराहुल भी आउट, स्कोर 168/4

Advertisement

सोशल संवाद / डेस्क : एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टीम ने 33 ओवर में चार विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।
केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेल्लालागे ने कॉट एंड बोल्ड किया। कप्तान रोहित शर्मा (53 रन), विराट कोहली (3 रन) और शुभमन गिल (19 रन) के विकेट भी लिए।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
दूसरा : विराट कोहली (3 रन) : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।
तीसरा : रोहित शर्मा (53 रन) : 16वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
चौथा : केएल राहुल (39 रन) : 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने कॉट एंड बोल्ड किया।
रोहित की लगातार तीसरी फिफ्टी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

80 रनों की ओपनिंग साझेदारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 67 बॉल पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें