January 13, 2025 6:47 pm

अफगानिस्तान में मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश ; कल रात रडार से गायब हुआ था

सोशल संवाद/डेस्क :  मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने टोलो न्यूज को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। हालांकि, भारत की तरफ से इस क्रैश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर इस देश में नहीं है एक भी मच्छर