सोशल संवाद / डेस्क : Met Gala 2026 में इस बार भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिला। ईशा अंबानी, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े नामों ने इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अपनी खास पहचान बनाई।

यह भी पढे : Khatron Ke Khiladi 15: ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ जल्द होगा धमाकेदार आगाज, देखें कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट
ईशा अंबानी का रॉयल लुक
ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी और भारी ज्वेलरी के साथ शानदार एंट्री की। उनके लुक में हजारों कैरेट हीरे और पारंपरिक डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

करण जौहर का दमदार डेब्यू
करण जौहर ने इस बार Met Gala में डेब्यू किया और अपने अनोखे आउटफिट से सुर्खियां बटोरीं। उनका लुक भारतीय कला, खासकर राजा रवि वर्मा से प्रेरित था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया।

मनीष मल्होत्रा का खास संदेश
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने आउटफिट के जरिए बड़ा मैसेज दिया। उन्होंने अपने डिजाइन में कारीगरों को क्रेडिट देकर फैशन इंडस्ट्री में एक नई पहल की शुरुआत की।
Met Gala 2026 भारत की बढ़ती ग्लोबल पहचान
Met Gala 2026 की थीम “Fashion is Art” रही, जिसमें भारतीय सितारों ने अपनी संस्कृति, कला और विरासत को ग्लोबल मंच पर शानदार तरीके से पेश किया।
इस साल Met Gala में भारतीय सितारों ने सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और कला की ताकत भी दुनिया को दिखाई। यह भारत की बढ़ती ग्लोबल पहचान का एक मजबूत संकेत है।










