---Advertisement---

India’s Got Talent 11 Winner: कोलकाता की ‘Amazing Apsaras’ ने जीती ट्रॉफी

By Riya Kumari

Published :

Follow
India’s Got Talent 11 Winner

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : India’s Got Talent Winner 11’ का ग्रैंड फिनाले रविवार, 4 जनवरी की रात धमाकेदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। करीब तीन महीने तक चले इस रियलिटी शो में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर से जजों और दर्शकों का दिल जीता। आखिरकार फिनाले में शो को उसका विनर मिल गया।

यह भी पढे : विजय सेतुपति की ‘Gandhi Talks’ का टीजर रिलीज, खामोशी में बोलेगी पूरी कहानी

Amazing Apsaras बनीं IGT 11 की विनर

कोलकाता की मशहूर वुमन डांस ट्रूप ‘Amazing Apsaras’ ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। कड़े मुकाबले के बीच इस ग्रुप ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस, मजबूत स्टोरीटेलिंग और क्लासिकल व कंटेम्पररी डांस के बेहतरीन मेल से जीत हासिल की।

अपने सिंक्रोनाइज्ड मूव्स और इमोशनल एक्सप्रेशन के कारण Amazing Apsaras पूरे सीजन दर्शकों की फेवरेट बनी रहीं।

कितनी मिली प्राइज मनी?

शो जीतने के साथ Amazing Apsaras को ट्रॉफी, एक कार और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई। जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी इस डांस ग्रुप को जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

कौन रहा रनर-अप?

सीजन 11 का रनर-अप सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘Sound of Souls’ रहा। इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में कुल सात फाइनलिस्ट पहुंचे थे, जिनमें डांस ग्रुप्स, म्यूजिक बैंड और स्टंट स्पेशलिस्ट शामिल थे।

फिनाले की रेस में V Company, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, Classic Queens, Amazing Apsaras, विक्की कृष और Caliboyz शामिल थे।

जज और होस्ट की जानकारी

‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी। इस बार शो में जजों की नई टीम देखने को मिली, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू, सिंगर शान और मलाइका अरोड़ा शामिल थे। शो को हर्ष लिम्बाचिया ने होस्ट किया। वहीं ग्रैंड फिनाले में करिश्मा कपूर गेस्ट के तौर पर नजर आईं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---