---Advertisement---

5 साल बाद इंद्रजीत महतो की वापसी, रांची एयरपोर्ट पर भावुक माहौल

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो आज अपने गृह राज्य झारखंड लौटे। उनकी वापसी ने रांची एयरपोर्ट पर एक बेहद भावुक और मार्मिक माहौल बना दिया।

ये भी पढे : चक्रधरपुर में B. R. Ambedkar जयंती पर श्रद्धांजलि, समरसता का संकल्प

हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद उनके परिवार और समर्थकों की आंखें नम हो गईं। उनकी पत्नी तारा देवी और बेटी निशि महतो अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं।

इस अवसर पर कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहीं। इनमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची की महापौर रोशनी खालको, टुंडी के रामप्रसाद महतो तथा नीलकंठ रवानी सहित सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक समर्थक शामिल थे।

गौरतलब है कि अप्रैल 2021 में मधुपुर उपचुनाव के दौरान इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय तक उनका उपचार चला।

अब झारखंड लौटने के बाद उन्हें रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उनका आगे का इलाज जारी रहेगा। उनकी इस घर वापसी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए भी एक भावनात्मक क्षण बना दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version