चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की पहल: चार पंचायतों में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु हुआ क्षेत्र निरीक्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की पहल: चार पंचायतों में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु हुआ क्षेत्र निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। चक्रधरपुर के लोकप्रिय विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर डीएमएफटी (DMFT) मद से क्षेत्र की चार अलग-अलग पंचायतों में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे : चांडिल में जंगली हाथी का आतंक, तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

इसी कड़ी में आज विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम के नेतृत्व में विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता (SDO) और कनिष्ठ अभियंता (JE) की उपस्थिति में प्रस्तावित स्थलों का विस्तृत क्षेत्र निरीक्षण किया गया, ताकि जल्द से जल्द डीपीआर (DPR) तैयार की जा सके।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल किया गया है:

केनके पंचायत: ग्राम बाघमारा में विक्रम हासंदा के घर से घनश्याम गागराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण।

नलिता पंचायत: टोकलो कुचाई मेन रोड बुरूडिह से बुरूडिह तक पीसीसी सड़क निर्माण।

केरा पंचायत: जरिए शिमला बाद सीमा से चन्द्रजरकी आम बगान तक पीसीसी सड़क निर्माण।

इटिहासा पंचायत: सेंगेलदिपी (स्व. पेटरा नायक के घर से मदन नायक के घर होकर उंचीबिता चुड़ाका साल खेत होते हुए) गाजीडीह मुख्य सड़क तक पथ निर्माण।

विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा:

“ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और सड़कों का सुदृढ़ीकरण विधायक सुखराम उरांव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को सालों से हो रही आवागमन की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण डीपीआर तैयार करें ताकि निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जा सके।”

इस निरीक्षण के दौरान विशेष प्रमंडल के SDO और JE के अलावा झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव का आभार व्यक्त किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version