पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान के निर्देश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आज स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष रूप से पूजा पंडालों, आसपास की सड़कों एवं विसर्जन घाटों की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : झारखंड में कल से रेल रोको आंदोलन, पटरी पर उतरेगा कुड़मी समाज

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उप नगर आयुक्त ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों, सिटी मैनेजरों एवं विशेष पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडाल क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरा उठाव और विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। विसर्जन घाटों पर गंदगी न फैले इसके लिए पर्याप्त संसाधन, कर्मियों एवं वाहनों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही त्योहारों का आनंद संभव है। अतः सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट