Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चाईबासा में सघन वाहन जांच अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में सघन वाहन जांच अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जिला परिवहन कार्यालय चाईबासा की ओर से सोमवार, 25 मई 2026 को बाईपास चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व गौतम कुमार ने किया। इस दौरान पैसेंजर बसों, ऑटो, मैजिक और अन्य छोटे सवारी वाहनों की जांच की गई।

यह भी पढ़े : 50 हजार रुपये की ठगी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, कांड्रा पुलिस को मिली सफलता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य ओवरलोडिंग और क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर कराने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना था। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई बसों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है, यहां तक कि बसों की छतों पर भी लोगों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है। ऑटो और मैजिक वाहनों में भी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और ऊपर बैठाकर यात्रा कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

वाहन जांच के दौरान एक बस क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन की छत पर बैठाकर ले जाते हुए पकड़ी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो भी वाहन मालिक यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

जांच अभियान के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में बस ओनर एसोसिएशन की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में हीटवेव के कारण कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बसों की छत पर सफर करना बेहद खतरनाक है। इससे लू लगना, डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर गिरने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

बैठक में सभी बस मालिकों को गर्मी के मौसम को देखते हुए बस स्टैंड और यात्री पड़ावों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator