---Advertisement---

वाहन मेकेनिक समेत 23 पदों पर होगा साक्षात्कार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Interview will be held for 23 posts

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली ने 23 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और पात्र पाए जाने पर दस्तावेजों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए तय पते पर पहुंचें। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 28 अप्रैल और 01 मई 2026 को होगा।

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं सेशन 2 एग्जाम की डेटशीट जारी:15 मई से पेपर शुरू

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती वाहन मेकेनिक, जनरेटर मेकेनिक/ऑपरेटर, स्टेशन इलेक्ट्रिशियन, वाहन इलेक्ट्रिशियन, खुदाई मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, बॉयलर ऑपरेटर, मैकेनिक/प्लंबर/फिटर, कारपेंटर, क्रेन चालक, वॉयज सपोर्ट असिस्टेंट और पुरुष नर्स के पदों पर की जाएगी।

योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI के साथ कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 3 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। क्रेन चालक के पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 4 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। पुरुष नर्स के पद के लिए जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। ऑपरेशन थिएटर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा : संस्थान के तय मानकों के

साक्षात्कार की तिथि : 28 अप्रैल और 01 मई 2026 को साक्षात्कार होगा।

चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

आवेदन शुल्क : निशुल्क ।

आधिकारिक वेबसाइट : https://ncpor.res.in

साक्षात्कार स्थल : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पृथ्वी भवन, आईएमडी परिसर, लोधी रोड, नई दिल्ली-110 003

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version